Deepika Padukone vs Priyanka Chopra Comparison in Hindi | Priyanka VS Deepika

Deepika Padukone vs Priyanka Chopra Comparison in Hindi | Priyanka VS Deepika

Deepika Padukone vs Priyanka Chopra Comparison in Hindi: दोस्तों आज की लेख मैं हम भारत की दो मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा comparison करेंगे। और जानेंगे आज 2023 मैं कौन है ज्यादा सफल?

अगर दीपिका पादुकोण की बात करे तो दीपिका का जन्म ५ जनवरी 1986 के कोपेनहेगन,डेनमार्क में हुआ था। उनके पापा, प्रकाश पादुकोण एक प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर है। वही उनकी माँ उज्जला पादुकोण एक ट्रेवल एजेंट के तौर पे काम करती थी। दीपिका को एक छोटी बहन भी है जिसका नाम अनिशा पादुकोण, जो प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर है। दीपिका ने 14 नवम्बर 2018 बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली थी।

वही प्रियंका चोपड़ा का जन्म दीपिका पादुकोण से चार साल पहले 18 जुलाई 1982 में झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा था वही उनके माँ का नाम मधु चोपड़ा है। उनके माता पिता आर्मी में एक चिकित्सक के तौर पर काम करते थे। प्रियंका को एक सात साल छोटा भाई भी है जिसका नाम सिद्धार्त चोपड़ा है। प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 में अमेरिका के सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी कर ली थी।

क्वालिफिकेशन | Qualification of Deepika VS Priyanka

अगर क्वालिफिकेशन की बात करे तो दीपिका ने अपनी स्कूलिंग बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज और सोफिए हाई स्कूल(Mount Carmel High School & Junior College) से की है। दीपिका ने इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से sociology में Bachelor of Arts के लिए एडमिशन भी लिया था, लेकिन दीपिका को मॉडलिंग में काफी ज्यादा इंट्रेस्ट था और इसीलिए उन्होंने अपना कॉलेज बिच में छोड़ के मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का सोचा।

वही प्रियंका ने अपनी शुरवाती पढाई लखनऊ के ले मार्टनेरी गर्ल्स स्कूल और बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज(St. Maria Goretti Inter College) से की। जब प्रियंका 13 साल की थी तब उनके आगे की पढाई के लिए उनके माता-पिता ने उनको अमेरिका भेज दिया था. अमेरिका में 3 साल पढाई करने के बाद प्रियांका ने अपने हायस्कूल की पढ़ाई बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल से की। प्रियंका ने ग्रॅज्युएशन के लीये मुंबई, जय हिंद महाविद्याल में प्रवेश लीया था लेकिन मॉडेलिंग की वजह से पढाई के लिए टाइम ना मिलने के कारन उन्होंने कॉलेज छोड़ के केवल मॉडेलिंग पे फोकस करना सही समझा।

करियर | Career of Deepika VS Priyanka

दोस्तों अगर करियर की बात करे तो, दीपिका के पापा एक पेशेवर बॅडमिंटन प्लेयर थे और शायद इसिलिये दीपिका को भी बैंडमिंटन खेलना काफी पसंद था। लेकिन समय के साथ दीपिका ने मॉडेलिंग में इंटरेस्ट लेना स्टार्ट किया जिसके लिए 2004 में उन्होंने प्रसाद बिदापा(Prasad Bidapa) के अंडर मॉडेलिंग में फुल टाइम काम करना करना स्टार्ट कीया. 2005 में दीपिका ने लैक्मे फैशन वीक(Lakme Fashion Week) में अपना रनवे डेब्यू किया जिसके लिए उनको किंगफिशर फैशन अवॉर्ड्स में ‘मॉडेल ऑफ द इयर’ का पुरस्कार भी मिला था।

दीपिका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात 2006 में ऐश्वर्या नाम के एक कन्नड़ फिल्म से की थी, लेकिन दीपिका की पॉपुलैरिटी तब बढ़ी जब दीपिका, हिमेश रेशमिया के ‘नाम है तेरा’ गाने में नजर आयी। इस वीडियो सॉन्ग में दीपिका की एक्टिंग देखते हुए फराह खान ने 2007 में दीपिका को ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में, एक लीड एक्टर के रूप में लिया, जिसमे दीपिका ने शांतिप्रिया और सैंडी का रोल बखूबी निभाया था। इस फिल्म में उनके एक्टिंग के लिए फिल्मफेर अवार्ड्स में, बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी दीपिका को मिला था।

इसके बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़के नहीं देखा और बचना ऐ हसीनो से लेके हॉउसफुल, देसी बॉयज़, रेस 2, चेन्नई एक्सप्रेस, राम लीला, हैप्पी नई ईयर, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मो में दीपिका ने काम किया। साथी ही 2017 में दीपिका ने XXX:Return of Xander Cage फिल्म से हॉलीवुड में भी कदम रखा था।

वही दूसरी तरफ प्रियंका का सपना सॉफ्टवेर इंजीनियर या फिर क्रिमिनल मनोविज्ञानी(Criminal psychology) बनना था, लेकिन प्रियंका ने अपने highschool के पढाई के दौरान ‘May queen’ नाम से एक ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लिया था और अपने खूबसूरती के दम पे वे इसमें जीतने में भी कामयाब हुई। .

इसके बाद प्रियंका ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया(Femina Miss India) में हिस्सा लिया, जहा वे दूसरे नंबर पर रही, इसी साल में प्रियंका मिस वर्ल्ड कोंटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने ग्रेट ब्रिटेन चली गयी और इस कांटेस्ट को जीत कर प्रियंका मिस वर्ल्ड 2000 बनने में कामयाब भी रही, इसके बाद उनको फिल्मों के ऑफर्स आना स्टार्ट हो गए। प्रियंका जब 20 साल की थी तब 2002 में Thamizhan नाम के एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरवात की थी। उनके टैलेंट को देख कर 2003 में, ‘द हीरो’ में सनी देओल के साथ काम करने का मौका प्रियंका को मिला।

प्रियंका के बॉलीवुड में डेब्यू के बाद जो हिट फिल्मो का सिलसिला शुरू हुआ वो कभी थमा ही नहीं, प्रियंका ने मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़, क्रिश, डॉन, बर्फी, मेरी कोम और बाजीराव मस्तानी, 83 जैसी कही सारी हिट बॉलीवुड फिल्मो में काम किया। प्रियंका न हॉलीवुड में अपना डेब्यू २०१५ में आयी टीवी धारावाहिक क्वांटिको(Quantico) में बतौर मुख्य भूमिका के रूप में में की थी।

नेट वर्थ | Net Worth of Deepika VS Priyanka

अगर नेट वर्थ की बात करे तो आज 2023 में दीपिका पादुकोण का कुल नेट वर्थ $15 मिलियन याने की INR 110 कोटी करोड के पास पास है. बता दे दीपिका पादुकोण एक फिल्म करने के लिए आज 2023 में सबसे ज्यादा 17 करोड रूपये लेती है. दीपिका की 2013 में आई फिल्म,चेन्नई एक्सप्रेस सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने पूरी दुनिया में 423 करोड़ ($72.19 मिलियन) रुपये का बिजनेस किया था।

वही प्रियंका चोपड़ा का कुल नेट वर्थ $20 मिलियन डॉलर्स है, बता दे प्रियंका एक फिल्म के लिए 16 करोड़ रूपये लेती है, प्रियंका की 2015 में आयी फिल्म बाजीराव मस्तानी अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 362.41 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

अवार्ड्स | Awards of Deepika VS Priyanka

अगर अवार्ड्स की बाट करे तो दीपिका पादुकोण अभी तक फिल्मफेयर, स्टार स्क्रीन, आईफा, झी सिने, स्टारडस्ट, जैसे कही सारे अवार्ड्स के लिए अब तक 245 बार नॉमिनेट हो गई तुकी है जिसमे से दीपिका अब तक 178 बार अवार्ड जीत चुकी है।

वही प्रियांक चोपड़ा अभि तक 200 बार नॉमिनेट हो चुकी है जिसमे अभी अब तक प्रियांक 126 बार अवार्ड जित चुकी है। प्रियंका को 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।

नंबर ऑफ़ फिल्मो | Number of flims of Deepika VS Priyanka

अगर नंबर ऑफ़ फिल्मो की बात करे तो दीपिका अभी 2006 से 2023 तक 35 मूवीज में काम कर चुकी है, इसके अलावा दीपिका ने 3 वीडियो एल्बम में भी काम किया है। वही प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक 2002 से 2019 तक 62 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है, फिल्मो के अलावा प्रियंका ने म्यूजिक वीडियोस और टीव्ही सीरीज में भी काम किया है। ऐक्ट्रेस के अलावा प्रियंका चोपड़ा एक निर्माता और एक गायक गायक भी हैं।

Priyanka VS Deepika Comparison: तो दोस्तों आपको कोनसी अभिनेत्री ज्यादा पसंद है दीपिका या फिर प्रियंका? कमेंट बॉक्स मैं जरूर लिखे.

Also Read

Mukesh Ambani Vs Ratan Tata Comparison in Hindi

Dear Readers, My name is Aditi Agarwal. I am very much passionate about reading and Writing. On Placify.in the website, you will find all kinds of comparison articles such as country, city, airport comparison, railway comparison, etc. I am just trying to share my knowledge with all of you. If you any questions then you can email me on [email protected]

1 thought on “Deepika Padukone vs Priyanka Chopra Comparison in Hindi | Priyanka VS Deepika”

Leave a Comment