Sikkim and Tripura State comparison in Hindi | सिक्किम और त्रिपुरा

Sikkim and Tripura State comparison in Hindi | सिक्किम और त्रिपुरा

Sikkim and Tripura State comparison in Hindi: आज की इस स्टेट कंम्पेरीजन स्पेशल आर्टिकल मे हम नॉर्थ ईस्ट झोन के दो राज्य सिक्कीम और त्रिपुरा का कंम्पेरीजन करने वाले है।

सिक्कीम
सिक्कीम की बात करे तो यह राज्य भारत के कुछ चुनिंदा राज्यो मे से एक है जहा पे हमेशा बर्फ गिरती रहती है। यह भारत का एक मात्र ऐसा राज्य है जहा के मूल निवासी अलग देश के निवासी है क्यों की मुल रूप से नेपाली लोग इस राज्य मे काफी मात्रा मे रहते है।

त्रिपुरा
वही दुसरी तरफ त्रिपुरा भारत देश के सीमाई राज्यो मे सबसे लंबी आंतरराष्ट्रीय सीमा वाला राज्य है। यहाँ पे क़रीब क़रीब 865 किलोमीटर लंबी आंतरराष्ट्रीय सीमा है और तिनो तरफ से इसकी सीमा बांगलादेश से लगती है। त्रिपुरा प्राकृतिक रूप से बहोत सुंदर राज्य है। यह चारो और से पहाड़ी, घाटीयो, हरीभरी वादीयो और नदीयो से घिरा हुआ है।

दोस्तो, कंम्पेरीजन की शुरुआत इन दोनो राज्यो की जीडीपी से करते है।

जीडीपी | GDP of Sikkim and Tripura

बता दे सिक्कीम की नॉमिनल जीडीपी $3.3 बिलियन (22,248 करोड) डॉलर्स है और जीडीपी के मामले में भारत का 28 वा सबसे बड़ा राज्य है। वही त्रिपुरा की नॉमिनल जीडीपी $5.2 बिलियन (34,368 करोड) डॉलर्स है और जीडीपी के मामले में भारत का 24 वा सबसे बड़ा राज्य है.

एरिया | Area of Sikkim and Tripura State

एरिया याने की कुल क्षेत्रफल की बात करे तो सिक्कीम राज्य का कुल क्षेत्रफल 7,098 km² है और एरिया के मामले मे भारत का दुसरा सबसे छोटा राज्य है। वही त्रिपूरा का टोटल एरिया 10,486 km² है और एरिया के मामले मे भारत का तिसरा सबसे छोटा राज्य है।

बता दे की गंगटोक सिक्कीम का कॅपिटल और सबसे बड़ा शहर है। वही अगरतला त्रिपुरा का कॅपिटल और सबसे बडा शहर है। आपकी जानकारी के लिये बता दे की सिक्कीम मे कुल मिलाके 4 जिले है वही त्रिपुरा मे 8 जिले है।

सिक्कीम राज्य वेस्ट बेंगाल के साथ नॅशनल बॉर्डर जब की नेपाल, भूतान और तिबेत के साथ इंटनेशनल बॉर्डर शेअर करता है। वही दुसरी तरफ त्रिपुरा आसाम और मिझोरम के साथ नॅशनल बॉर्डर जब की बांगलादेश के साथ इंटरनेशनल बॉर्डर शेअर करता है।

Rajasthan VS Uttar Pradesh State Comparison in Hindi

पॉप्युलेशन | Population of Sikkim and Tripura

पॉप्युलेशन याने की जनसंख्या की बात करे तो सिक्कीम की पॉप्युलेशन 6.6 लाख के आस पास है और पॉप्युलेशन के मामले मे इंडिया का 28 वा सबसे बडा राज्य है। वही त्रिपुरा की पॉप्युलेशन 46 लाख के आस पास है और पॉप्युलेशन के मामले मे इंडिया का 21 वा सबसे बडा राज्य है।

फेमस फूड | Famous food of Sikkim and Tripura

चलीये दोसतो अब कुछ खाने पीने की बात करते है।

सिक्कीम मे आपको मोमोज, थुक्पा जो की एक प्रकार का नूडल्स सूप है, सेल रोटी, दाल भात, सिंकी सूप, शिमी का आचार, धिंडो, फगशापा, थेनथुक (सूप), छांगी जो की कम अल्कोहोल वाली एक प्रकार की वाइन है, उसके बाद किनमा करी और तिबेतीयन ब्रेड खाने को मिल सकता है।

वही त्रिपुरा मे आप शोरमा रोल्स, मोमोज, भांगवी, चिखवी, मोसेंग सेर्मा – जो की रेड चिली से बनी एक प्रकार की चटणी है, पंच फोरन तरकारी, चौक – एक प्रकार की लोकल बिअर है, गुडुक, मुई बोरोक – जो की एक फिश से बनी एक डिश है, लाम्ब और मटण खाने को मिल सकता है।

रिलीजन | Religious people living in Sikkim and Tripura

आगे दोसतो रिलीजन की बात करे तो सिक्कीम मे 57.8% हिंदु, 27.3% बौद्ध, 9.9% ईसाई, 5.1% मुस्लिम और बाकी धर्मो के लोग यहाँ रहते है।.

वही त्रिपुरा मे 83.40% हिंदु, 8.60% मुस्लिम, 4.35% ईसाई, 3.41% बौद्ध, 0.02% सिख, 0.04% जैन और दुसरे धर्मों का पालन करने वाले लोह यहा पे रहते है।

लिटरसी रेट | Literacy rate of Sikkim and Tripura

लिटरसी रेट याने की पढ़े-लिखे लोगों की बात करे तो सिक्कीम का लिटरसी रेट करीब-करीब 91% है। वही त्रिपुरा का लिटरसी रेट 95% है।

पॉवर्टी रेट | Poverty rate of Sikkim and Tripura

पॉवर्टी रेट याने की गरिबी दर की बात करे तो सिक्कीम का पॉवर्टी रेट 8.19% है वही त्रिपुरा का पॉवर्टी रेट 14.05% है। याने की त्रिपुरा के 14.05% लोग गरिबी रेखा के नीचे है।

एचडीआय |  HDI of Sikkim and Tripura

HDI याने की ह्युमन डेव्हलपमेंट इंडेक्स की बात करे तो सिक्कीम High Human Development Index की कॅटेगरी मे आता है। सिक्कीक का HDI 0.716 है वही दुसरी तरफ त्रिपुरा Medium Human Development Index के कॅटेगरी मे आता है। त्रिपुरा का HDI 0.655 है।

लँग्वेजेस | Languages spoken in Sikkim and Tripura

लँग्वेजेस की बात करे तो सिक्कीम मे इंग्लिश, नेपाली, सिक्कीमीज और लेपचा इन 4 भाषाओ को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। सिक्कीम मे 62.6% नेपाली, 7.6% सिक्कीमीज , 6.6% हिंदी, 6.5% लेपचा, 6.3% लिंबू और 10.4% शेरपा, तमंग और अन्य भाषाये बोली जाती है।

वही त्रिपुरा मे बंगाली, इंग्लिश और कोकबोरोक भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। यहा पे 63.43% बंगाली, 25.88% त्रिपुरी, 2.29% चकमा, 2.12% हिंदी, 0.97% मोघ और बाकी के 5.31% लोग ओडिया, मनिपुरी, बिश्नुप्रिया और गारो जैसी अन्य भाषाओ का ईस्तेमाल करते है।

नंबर ऑफ एअरपोर्ट | Number of airport in Sikkim and Tripura

अगर नंबर ऑफ एअरफोर्ट की बात करे तो सिक्कीम मे पाक्योंग एअरपोर्ट नाम का केवल एक ही एअरपोर्ट है। वही त्रिपुरा मे कुल मिलाके 4 एअरपोर्ट है। जीसमे से अगरतला का महाराजा बीर बिक्रम एअरपार्ट यहाँ का सबसे व्यस्त एअरपोर्ट है।

Famous tourist spots in Sikkim and Tripura

चलीये दोसतो अब आखीर मे कुछ घुमने फिरने की बात करते है

सिक्कीम मे आप गुरूडोंगमार लेक, नाथु ला पास (गंगटोक), झीरो पॉईंट (लाचुंग), रमटेक मॉनेस्ट्री (गंगटोक), सिंगशोर ब्रिज (पेलिंग), बुद्धा पार्क (रावांगला), तसोमगो लेक, सिद्धेश्वर डॅम (नामची) और तिस्ता रिव्हर जैसी जगहो पे घुमने जा सकते है।

50 Places to Visit in Sikkim

वही त्रिपुरा मे आप उज्जयंत महल (अगरतला), निरमहाल पॅलेस (रुडीजला), उना कोटी, जगन्नाथ टेम्पल, त्रिपुरा गव्हर्नमेंट म्युझियम, सिपाहिजला वाईल्डलाईफ सेंच्युरी, रवींद्र कानन, नेहरू पार्क, जम्पई हिल्स, रोज व्हॅली अम्युझमेंट पार्क और कमल सागर लेक जैसी जगहो पे घुमने जा सकते हो।

तो दोसतो आपको कोनसा राज्य अच्छा लगा, सिक्कीम या फिर त्रिपुरा (Sikkim and Tripura State comparison in Hindi)? कमेंट बॉक्स मे कमेंट करके जरूर लिखे!

Dear Readers, My name is Aditi Agarwal. I am very much passionate about reading and Writing. On Placify.in the website, you will find all kinds of comparison articles such as country, city, airport comparison, railway comparison, etc. I am just trying to share my knowledge with all of you. If you any questions then you can email me on [email protected]

Leave a Comment