East India Vs West India Comparison in Hindi | West Vs East India

East India Vs West India Comparison in Hindi | West Vs East India

East India Vs West India Comparison in Hindi: आज इस आर्टिकल मे हम ईस्ट इंडिया और वेस्ट इंडिया कंप्यारीजन करने वाले है।

ईस्ट इंडिया मे चार राज्य बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामील है. वही वेस्ट इंडिया मे 3 स्टेटस महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और 1 केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली शामील है। दोस्तों कही सारी वेबसाइटस पे कर्नाटक और राजस्थान को भी वेस्ट इंडिया का हिसा बताया गया है लेकिन मैने ये दो स्टेट साऊथ इंडिया वर्सेस नॉर्थ इंडिया कंप्यारीजन मे शमिल किये थे इसिलिए मैंने कर्नाटक और राजस्थान को ईस्ट इंडिया वर्सेस वेस्ट इंडिया कंप्यारीजन आर्टिकल मे शामिल नहीं किया है।

तो चलिए दोस्तों West India Vs East India Comparison की इस आर्टिकल को शुरवात करते है.

1. टोटल एरिया | Total area of East India vs West India

सबसे पहले बात करते है इन दोनों भागों के कुल क्षेत्रफल की,

ईस्ट इंडिया का कुल क्षेत्रफल 4,18,336 km² है और भारत के कुल क्षेत्रफल का 12.72% हिसा ईस्ट इंडिया मे शामील है। जिसमे 1,55,707 km² क्षेत्र के साथ ओडिशा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा राज्य है। वही वेस्ट इंडिया का कुल क्षेत्रफल 5,07,439 km² है और इंडिया के कुल क्षेत्रफल मुख्य 15.43% हिसा वेस्ट इंडिया में शमिल है। जिसमें से 3,07,713 km² क्षेत्र के साथ महाराष्ट्र वेस्ट इंडिया का सबसे बड़ा राज्य है।

और अगर सबसे बड़े शहर की बात करे से कोलकाता पूर्व भारत का सबसे बड़ा शहर है। वही मुंबई पश्चिम भारत का सबसे बड़ा शहर है।

ईस्ट इंडियन राज्यों का क्षेत्रफल 
ओडिशा (155,707 km²)
बिहार (94,163 km²)
झारखंड (79,714 km²)
पश्चिम बंगाल (88,752 km²)

वेस्ट इंडियन राज्यों का क्षेत्रफल 
महाराष्ट्र (307,713 km²)
गुजरात (196,024 km²)
गोवा (3,702 km²)
दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली (603 km²)

2. जनसँख्या | Population of East India vs West India

आगे दोस्तो जनसँख्या की बात करे तो ईस्ट इंडिया की जनसँख्या 26.76 करोड़ के आस पास है। और भारत की कुल जनसख्या का 19.51% जनसँख्या ईस्ट इंडिया मैं रहती है। वही वेस्ट इंडिया की कुल जनसँख्या 18.92 करोड़ के आस पास है। और भारत की कुल जनसख्या का 13.79% जनसंख्या वेस्ट इंडिया मे रहती है।

बता दे 12.4 करोड़ पॉपुलेशन के साथ बिहार ईस्ट इंडिया का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य है वही 12.3 करोड़ जनसँख्या के साथ महाराष्ट्र वेस्ट इंडिया का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य है।

ईस्ट इंडियन राज्यों की जनसँख्या
बिहार (124799926)
झारखंड (38593948 )
ओडिशा (46,56334)
पश्चिम बंगाल (99609303)

वेस्ट इंडियन राज्यों की जनसँख्या
महाराष्ट्र (123144223 )
गुजरात ( 63872399)
गोवा (1586250)
दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली (615724)

3. GDP of East India vs West India

जीडीपी याने की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट की बात करे तो ईस्ट इंडिया के सारे राज्यों की टोटल जीडीपी US$386 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और भारत के कुल जीडीपी मे 12% योगदान ईस्ट इंडिया से आता है, जिसमे वेस्ट बंगाल की जीडीपी सबसे ज्यादा US$180 बिलियन डॉलर है। वही वेस्ट इंडियन स्टेटस और केंद्रशासित प्रदेश की टोटल जीडीपी US$671 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स है और भारत की कुल जीडीपी में 20% हिस्सा वेस्ट इंडियन स्टेट से आता है। जिसमे महाराष्ट्र की जीडीपी सबसे ज्यादा US$400 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जो की भारत का सबसे अमीर राज्य भी है।

ईस्ट इंडियन राज्यों की जीडीपी 
बिहार (US$86 बिलियन डॉलर्स)
झारखंड (US$46 बिलियन डॉलर्स)
ओडिशा (US$74 बिलियन डॉलर्स)
पश्चिम बंगाल (US$180 बिलियन डॉलर्स)

वेस्ट इंडियन राज्यों की जीडीपी 
महाराष्ट्र (US$400 बिलियन डॉलर्स)
गुजरात (US$210 बिलियन डॉलर्स)
गोवा (US$10 बिलियन डॉलर्स)
दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली (US$380 मिलियन डॉलर्स)

4. प्रसिद्ध खाना | Famous food of East India vs West India

चलिये दोस्त अब कुछ खाने पिने की बात करते हैं।

ईस्ट इंडिया स्टेट मे आपको, लिट्टी चोखा, मटन कबाब, काठी रोल्स, आलू पोतोल पोस्तो, मचर झोल जो की एक बेंगोली फिश करी है, उसके बाद मटन बिरयानी, चना घुगनी, संदेश, मालपुआ, पिथा, और तिल बर्फी खाने को मिल सकती है।

वही वेस्ट इंडिया मे आपको वड़ा पाव, ढोकला, मिसळ पाव, गोअन फिश करी, नारियल मोदक, खाकरा, झींगा करी, फाफडा -जलेबी, बॉम्बे डक और श्रीखंड खाने को मिल सकता है।

5. मजहब | Religous people living in East India vs West India

मजहब याने की रिलिजन की बात करे तो ईस्ट इंडिया मैं 79.8% हिंदू, 14.2% मुस्लिम, 2.3% सिख, 1.7% बुद्धिस्ट, 0.7% जैन और बाकी धर्मों के लोग यहाँ पर रहते हैं। वही वेस्ट इंडिया मे 83% हिंदू, 10% मुस्लिम, 4% बुद्धिस्ट, 2% ख्रिश्चन और बाकी धर्मों का पालन करने वाले लोग यहाँ पे रहते हैं।

6. लँग्वेजेस | Languages spoken in East India vs West India

लँग्वेजेस की बात करे तो ईस्ट इंडियन स्टेट में बंगाली सबसे ज्यादा बोली जाति है साथ यहां पे हिंदी, उड़िया, भोजपुरी, उर्दू, मैथली, संताली और नेपाली बोलने वाले लोग भी रहते हैं। वही मराठी, गुजराती और कोंकणी वेस्ट इंडियन स्टेट में सबसे ज्यादा बोली जाती है। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी बोलने और समझने वाले लोग भी यहीं पर रहते हैं।

6.साक्षरता दर | Literacy rate of East India vs West India

लिटरसी रेट की बात करे तो पुरे ईस्ट इंडिया का लीटरसी रेट 75% है जो की भारत की अव्हेरेज लिटरसी रेट 77.7 से भी कम है वही वेस्ट इंडियन स्टेट का लिटरसी रेट 86.06% है।

ईस्ट इंडिया
बिहार (70.9 %)
झारखंड (74.3 %)
ओडिशा (77.3 %)
पश्चिम बंगाल (80.5 %)

वेस्ट इंडिया
महाराष्ट्र (84.8 %)
गुजरात (82.4) %
गोवा (90 %)
दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली (87.07 %)

7.पॉवर्टी रेट | Poverty Rate of East India vs West India

गरीबी दर की बात करे तो ईस्ट इंडियन स्टेटस का पॉवर्टी रेट 30.81% है जिसमे अगर वेस्ट बंगाल को छोड दे तो सारे ईस्ट इंडियन स्टेट भारत के अव्हेरेज पॉवर्टी रेट 21.92% से निचे है। वही अगर वेस्ट इंडिया की बात करे तो यहाँ का पॉवर्टी रेट केवल 12.26% है।

ईस्ट इंडिया
बिहार (33.74 %)
झारखंड (36.96 %)
ओडिशा (32.59 %)
पश्चिम बंगाल (19.98 %)

वेस्ट इंडिया
महाराष्ट्र (17.35 %)
गुजरात (16.63 %)
गोवा (5.09 %)
दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली (10 %)

8. व्यस्त एअरपोर्ट | Busiest Airport of East India vs West India

बीझीयेस्ट एअरपोर्ट की बात करे से ईस्ट इंडिया के में स्थित कोलकाता का नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एअरपोर्ट पे 2019 मे का 2.2 करोड पॅसेंजर ने ट्रॅव्हल किया था। और पैसेंजर ट्रैफिक के मामले मे इंडिया का चौथा और ईस्ट इंडिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। वही वेस्ट इंडिया का भारत की फायनानशियल कॅपिटल मुंबई मे बसा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट भारत का दुसरा और वेस्ट इंडिया का सबसे व्यस्त एअरपोर्ट है। जहां पे 2019 में 4.5 करोड़ पैसेंजर का आना जाना रहा था।

9. विद्युतीकरण | Electrification of East India vs West India

इलेक्ट्रिफिकेशन याने की विद्युतीकरण की बात करे तो ईस्ट इंडिया के लगभाग 80% घरो मैं बिजली की सुविधा मौजुद है वही वेस्ट इंडिया के 97% घर में बिजली की सुविधा कराई गई है। बता दे ईस्ट इंडिया के स्टेट बिहार मैं भारत मैं सबसे कम 58.60% लोगों तक ही अभी तक बिजली की सुविधा पोहंची है।

ईस्ट इंडिया
बिहार (58.60 %)
झारखंड (80.1 %)
ओडिशा (85.5 %)
वेस्ट बंगाल (93.7 %)

वेस्ट इंडिया
महाराष्ट्र (92.5 %)
गुजरात (96.0 %)
गोवा (99.8 %)
दमन और दीव और दादरा अँड नगर हवेली (100 %)

10. टॉप १० सबसे बड़े शहर | Top 10 largest cities of East India vs West India

चलीये दोस्तो अब आखिर मे दोनो रिजन के लार्जेस्ट सिटी की बात करते हैं

ईस्ट इंडिया के टॉप 10 सबसे बड़े शहर मुख्य
कोलकाता,वेस्ट बंगाल
पटना, बिहार
जमशेदपुर, झारखंड
धनबाद, झारखंड
रांची, झारखंड
भुवनेश्वर, उड़ीसा
आसनसोल,वेस्ट बंगाल
सिलीगुड़ी,वेस्ट बंगाल
कटक, उड़ीसा
और गया, बिहार शमील है

वही वेस्ट इंडिया के शीर्ष 10 लार्जेस्ट सिटी मे
मुंबई, महाराष्ट्र
अहमदाबाद, गुजरात
सूरत, गुजरात
पुणे, महाराष्ट्र
नागपुर, महाराष्ट्र
ठाणे, महाराष्ट्र
पणजी, गोवा
वडोदरा, गुजरात
नासिक, महाराष्ट्र
और राजकोट, गुजरात शमील है।

तो आपको भारत का कोनसा रिजन सबसे अच्छा लगा ईस्ट इंडिया या फिर वेस्ट इंडिया( East India vs West India Comparison) कमेंट बॉक्स मैं जरूर लिखे।

Goa VS Kerala State Comparison in Hindi

Dear Readers, My name is Aditi Agarwal. I am very much passionate about reading and Writing. On Placify.in the website, you will find all kinds of comparison articles such as country, city, airport comparison, railway comparison, etc. I am just trying to share my knowledge with all of you. If you any questions then you can email me on [email protected]

Leave a Comment