Bangalore vs Kolkata city comparison in Hindi | Which city is better to live in: Kolkata or Bangalore

Bangalore vs Kolkata city comparison in Hindi | Which city is better to live in: Kolkata or Bangalore

Bangalore vs kolkata city comparison in Hindi: आज इस आर्टिकल में हम इंडिया के दो बड़े शहर कोलकाता और बैंगलोर का Comparison करने वाले है।

कोलकाता

कोलकाता की बात करे तो सिटी ऑफ़ जॉय से मशहूर ये शहर ब्रिटिश शासन के दौरान भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर हुआ करता था। 1911 से पहले कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे रविंद्रनाथ टैगोर से लेके स्वामी विवेकानंद, सत्यजीत रॉय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सौरव गांगुली, मदर टेरेसा जैसी मशहूर हस्तिया कोलकाता से ही है ।

बैंगलोर

वही दूसरी तरफ आई टी सेक्टर के लिए दुनिया भर में मशरूर बैंगलोर, बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी आज बोहोत आगे है. बता दे बैंगलोर शहर सी लेवल से करीब 2000 फ़ीट उचाई पर बसा हुआ है, यही एक कारण है कि यहाँ का मौसम अच्छा रहता है। बैंगलोर मे दुनिया के सबसे ज्यादा engineers रहते है। यहाँ पे 10 लाख से भी ज्यादा आई टी प्रोफेशनसलस रहते है ।

जीडीपी | GDP of Bangalore vs Kolkata

दोस्तों अगर जीडीपी की बात करे तो कोलकाता की जीडीपी 130 बिलियन डॉलर्स है और जीडीपी के मामले में मुंबई और दिल्ली के बाद इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है  वही बंगलोरे की जीडीपी की बात करे तो बैंगलोर की जीडीपी $83 बिलियन डॉलर और जीडीपी के मामले में भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है। कोलकाता की जीडीपी पर कैपिटा $4000 डॉलर है वही बैंगलोर का जीडीपी पर कैपिटा $5000 डॉलर है।

दोस्तों शायद आपने सोचा होगा बैंगलोर की जीडीपी कोलकाता से ज्यादा होगी लेकिन ऐसा नहीं है। हा ये सच है की बैंगलोर को सिलिकॉन वैली ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है और यहाँ पे बोहोत सारी बड़ी बड़ी सॉफ्टवेयर Companies भी है लेकिन जब बात कोलकाता की आती है तो यहाँ पर स्टील, ज्वेलरी, फिशरी, फार्मास्यूटिकल, कॉस्मेटिक, फ़ूड, प्लास्टिक और पेंट इंडस्ट्रीज बोहोत सालों से चल रही है और यही कारण है की कोलकाता जीडीपी के मामले में तीसरे नंबर पे आता है ।

एरिया | Area of Bangalore vs Kolkata

एरिया यानि के क्षेत्रफल की बात करे तो कोलकाता के मेगासिटी का एरिया 205 km² है और मेट्रो सिटी का एरिया 1886 km² है। कोलकाता वेस्ट बंगाल राज्य की कैपिटल है और मेट्रो सिटीज के रैंकिंग पर कोलकाता तीसरे स्थान पर है।

वही बैंगलोर के मेगासिटी एरिया 709 km² और मेट्रो सिटीज का एरिया 8005 km² है। बंगलोरे भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है, और मेट्रो सिटीज के रैंकिंग मई बैंगलोर चौथे स्थान पर है।

पॉपुलेशन | Population of Bangalore vs Kolkata

जनसँख्या की बात करे तो जनसँख्या के मामले में कोलकाता इंडिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है। कोलकाता की जनसँख्या 1.3 करोड़ के आस पास है। वही बैंगलोर की जनसँख्या 1.4 करोड़ के आस पास है. जनसँख्या के मामले में बैंगलोर इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, बता दे की बैंगलोर के कुल पॉपुलेशन में से 48% केवल यहाँ के मूल निवासी है और बाकि 52% लोग भारत के अन्य शहरो से यहाँ पर आकर बसे हुए है।

कॉस्ट ऑफ़ लिविंग | Cost of Living Bangalore vs Kolkata

  • कॉस्ट ऑफ़ लिविंग की बात करे तो सिटी के सेंटर में एक महीने का औसतन किराया कोलकाता में 12,000 रूपये होता है, वही बंगलौर मैं 20,000 रूपये होता है।
  • टैक्सी का 1 किलोमीटर का किराया कोलकाता में 30 रूपये होता है, वही बैंगलोर में 20 रूपये पर किलोमीटर होता है।
  • एंटरटेनमेंट, फ़ूड और बाकि के खर्चे को जोड़ा दिया जाए तो बैंगलोर सिटी कोलकाता से 30% ज्यादा महंगी है।

फेमस फ़ूड | Famous food of Bangalore vs Kolkata

चलिए दोस्तों अब कुछ खाने पीने की बात करते है कोलकाता में आपको कोशा मांगशो (मटन करी), अलूर तोरकरी, शुक्तो, छेलो कबाब, मछेर झोल (फिश करी), तेलभाजा, काठी रोल्स, कोलकाता बिरियानी, झाल मुरी, रसगुल्ला, सन्देश और चम् चम् खाने को मिल सकती है।

वही बैंगलोर में आपको मसाला डोसा, इडली वड़ा, दाल ओंबट्टू, चिकन रोल्स, मोमोज, चिकन कबाब, वड़ा पाव, गोबी मंचूरियन, चिकन बिरियानी, भज्जी विद फिल्टर कॉफी, मसाला पूरी और मैंगलोर बन्स खाने को मिल सकते है।

रिलिजन | Religious people living in Bangalore vs Kolkata

अगर रिलिजन की बात करे तो कोलकाता में 76.51% हिन्दू, 20.60% मुस्लिम्स, 0.88 % इसाई, 0.47 % जैन और दुसरो धर्मों का पालन करने वाले लोग यहाँ रहते है। वही बैंगलोर में 78.87% हिन्दू, 13.90% मुस्लिम्स, 5.61% इसाई, 1.62% जैन और बाकी धर्मों के लोग यहाँ रहते है।

भाषाएँ | Languages Spoken in Bangalore vs Kolkata

Languages की बात करे तो बंगाली कोलकाता की आधिकारिक भाषा है और बंगाली यहाँ पे सबसे ज्यादा बोली जाती है. बंगाली के अलावा यहाँ पे हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, तमिल, असामी, जैसी भाषाओंका का भी इस्तेमाल किया जाता है।

ऐरपोटस | Airport of Bangalore vs Kolkata

अगर ऐरपोटस की बात करे तो कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंडिया का पांचवा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और यहाँ पिछले साल 2021 में 2.1 करोड़ पैसेंजर्स का आना जाना रहता है। वही बैंगलोर का केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंडिया का तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और पिछले साल 2021 में यहाँ पे 3.3 करोड़ पैसेंजर्स का आना जाना रहा था।

बता दे बैंगलोर एयरपोर्ट सिटी से काफी ज्यादा दूर है और बैंगलोर सिटी में जाने के लिए आपको 1 घंटे तक का समय लग सकता है वही कोलकाता एयरपोर्ट सिटी सेंटर से बस 10 मिनट की दूरी पर है।

एच डी आई | HDI of Bangalore vs Kolkata

एच डी आई याने की अगर ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स की बात करे तो कोलकाता का एच डी आई 0.780 और एच डी आई रैंकिंग में यह शहर इंडिया में पंद्रहवे नंबर पर है वही बैंगलोर का एच डी आई 0.790 है और इंडिया में बारहवे नंबर पे है।

मेट्रो सिस्टम | Metro System of Bangalore vs Kolkata

अगर मेट्रो सिस्टम की बात करे तो कोलकाता मेट्रो सिस्टम भारत का सबसे पहला मेट्रो सिस्टम है यहाँ पे 27.22 किलोमीटर की एक ऑपरेशनल मेट्रो लाइन और और 24 मेट्रो स्टेशन है अभी यहाँ पे 4 नई ऑपरेशन्स लाइन्स और 44 मेट्रो स्टेशन का काम अंडर कंस्ट्रक्शन है।

वही बैंगलोर का मेट्रो सिस्टम नम्मा मेट्रो में 42.3 किलोमीटर की 2 ऑपरेशनल मेट्रो लाइन्स है और 40 मेट्रो स्टेशन है। बैंगलोर मेट्रो में 72 किलोमीटर के फेज का काम अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है है जिसमे रेड, येलो और ब्लू लाइन्स शामिल होंगी।

लिटरसी रेट | Literacy Rate of Bangalore vs Kolkata

लिटरसी रेट याने की पढ़े लिखे लोगों की बात करे तो कोलकाता का लिटरेसी रेट 86.31% है। वही बैंगलोर का लिटरेसी रेट 87.67% है।

फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स | Famous Tourist attractions in Bangalore vs Kolkata

चलिए दोस्तों अब आखिर में कुछ घूमने फिरने की बात करते है। कोलकाता में आप विक्टोरिया मेमोरियल, दक्षिणेश्वर काली मन्दिर, पार्क स्ट्रीट, इंडियन म्यूजियम, हावड़ा ब्रिज, बेलूर मठ, फोर्ट विलियम, मार्बल पैलेस, सेंट.पॉल्स कैथेड्रल, बिरला मंदिर और साइंस सिटी जैसी जगहों पे घुमा जा सकता है।

वही बैंगलोर में आप लाल बाघ बोटैनिकल गार्डन्स, बंगलौर पैलेस, नंदी हिल्स, नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, क्यूबन पार्क, उल्सूर लेक, यु बी सिटी मॉल, बनेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क और इस्कॉन टेम्पल जैसी जगहों पे घूमने जा सकते हो।

तो दोस्तों या था Bangalore vs Kolkata city comparison in Hindi.

Which city is better to live in: Kolkata or Bangalore: तो दोस्तों आपको कौनसी सिटी अछि लगी कोलकाता या फिर बैंगलोर कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

Pune Vs Hyderabad City Comparison in Hindi

Dear Readers, My name is Aditi Agarwal. I am very much passionate about reading and Writing. On Placify.in the website, you will find all kinds of comparison articles such as country, city, airport comparison, railway comparison, etc. I am just trying to share my knowledge with all of you. If you any questions then you can email me on [email protected]

Leave a Comment