Asia vs Europe comparison in Hindi | Europe Vs Asia in Hindi 2024

Asia vs Europe comparison in Hindi | Europe Vs Asia in Hindi

एशिया की बात करे तो एशिया दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है जो दुनिया के कुल क्षेत्रफल का 30% और दुनिया की कुल आबादी का 60% जनसख्याँ यहाँ निवास करती है । अगर हम सभ्यता के विकास के बारे में बात करते हैं, तो मानव सभ्यता का पहला विकास इसी महाद्वीप पर हुआ।

वही यूरोप प्राकृतिक सुंदरता से भरा एक महाद्वीप है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक, जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता ।

बता दे यूरोप महाद्वीप पूरी तरह से एशिया महाद्वीप से जुड़ा हुआ है, इसलिए इन दो महाद्वीपों के संयोजन को यूरेशिया कहा जाता है!

 1. जीडीपी | GDP of Asia vs Europe in Hindi

एशिया की नॉमिनल जीडीपी है $31.58 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर और Purchasing power parity (PPP) $ 65.44 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यूरोपीय महाद्वीप का कुल नॉमिनल जीडीपी $21.79 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है और Purchasing power parity (PPP) $29.01 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।

एशिया के टॉप 5 सबसे मजबूत जीडीपी वाले देशों में चीन, जापान, भारत, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया शामिल हैं, जबकि यूरोप के टॉप 5 सबसे मजबूत जीडीपी देशों में जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली और रूस शामिल हैं।

2. जनसंख्या | Population of Asia vs Europe in Hindi

जनसंख्या की बात की जाये तो एशिया की कुल जनसंख्या 450 करोड़ है जो जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया की कुल आबादी का लगभग 50% जनसंख्या तो अकेले चीन और भारत में रहती है। दूसरी ओर, यूरोप की कुल आबादी 75 करोड़ है और जनसंख्या के मामले में एशिया और अफ्रीका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

एशिया के टॉप 10 सबसे जनसंख्या वाले देशों में चीन, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, फिलीपींस, वियतनाम, ईरान और तुर्की शामिल हैं।

यूरोप के टॉप 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में रूस, जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली, स्पेन, यूक्रेन, पोलैंड, रोमानिया और कजाकिस्तान शामिल हैं।

3. क्षेत्र | Total Area of Asia vs Europe in Hindi

क्षेत्रफल की बात करे तो एशिया का कुल क्षेत्रफल 44,57,9,000 वर्ग किलोमीटर है और क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है वही यूरोप का कुल क्षेत्रफल 10,18,0,000 वर्ग किलोमीटर है, जो ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बाद सबसे छोटा महाद्वीप है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, पृथ्वी के टोटल जमीन में से  30% हिस्सा एशिया का है, जबकि यूरोप का 6.7% है। इसके बावजूद भी एक समय पे फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और स्पेन जैसे आकर से छोटे देश पुरे एशिया पे कब्ज़ा जमाये बैठे थे।

एशिया महाद्वीप के भीतर 50 देश हैं, जिनमें से रूस, कजाकिस्तान और तुर्की का कुछ हिस्सा यूरोप महाद्वीप में  आता हैं। एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है जो हिंद महासागर में भारत के पास स्थित है, जिसका क्षेत्रफल केवल 299  वर्ग किलोमीटर है और चीन एशिया का सबसे बड़ा देश है।

यूरोप में 48 देश हैं वेटिकन सिटी यूरोप में सबसे बड़ा देश है और रूस यूरोप में सबसे बड़ा देश है।

4. धर्म | Religious people living in Asia vs Europe in Hindi

धर्म की बात करें तो दुनिया के पांच प्रमुख धर्म, हिंदू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता और बौद्ध धर्म की उत्पत्ति एशिया में हुई। एशिया में मुसलमान (35%), हिंदू (30%), नास्तिक (13%), ईसाई (7%), बौद्ध (5%) और 10% सिख, जैन, यहूदी और अन्य धर्म के लोग यहाँ रहते करते हैं।

वही यूरोप में, कैथोलिक (50.5%), रूढ़िवादी (10.2%), प्रोटेस्टेंट (9.9%), नास्तिक (25%), और शेष 5% मुस्लिम, बौद्ध और यहूदी धर्म के लोग यहाँ रहते करते हैं।

5. मुद्रा | Currency of Asia vs Europe in Hindi

एशिया की टॉप 5 सबसे मजबूत मुद्राओं में कुवैती दीनार, बहरीन दीनार, ओमान रियाल, जॉर्डन दीनार और सिंगापुर डॉलर शामिल हैं।
वही यूरोप की टॉप 5 सबसे मजबूत मुद्राओं में पाउंड स्टर्लिंग, केमैनियन डॉलर, यूरो, स्विस फ्रैंक और पोलिश ज़्लॉटी करंसी शामिल हैं।

6. साक्षरता दर | Literacy rate of Asia vs Europe in Hindi

साक्षरता दर की बात करे तो एशिया में साक्षरता दर 75% है, जबकि यूरोप में साक्षरता दर 99.12% है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हो की यूरोप में पढाई पे कितना ज्यादा ध्यान दिया ज्याता है।

7. सबसे व्यस्त एयरपोर्ट | Busiest airports of Asia vs Europe in Hindi

एशिया में टॉप 5 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में
बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट
दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल है। दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाऔर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  इस सूची में छटे और चौदहवे नंबर पर है.

8. टॉप 10 प्रसिद्ध शहर | Top 10 famous cities of Asia vs Europe in Hindi

एशिया के टॉप १० सबसे ज्यादा visit किये ज्याने वाले शहरों में
1. बैंकॉक, थाईलैंड
2. टोक्यो, जापान
3. बीजिंग, चीन
4. सिंगापुर
5. कुआलालंपुर, मलेशिया
6. सियोल, दक्षिण कोरिया
7. हांगकांग, चीन
8. मकाउ, चीन
9. शंघाई, चीन और
10. मुंबई, भारत शामिल है

इसके अलावा यूरोप के टॉप 10 प्रसिद्ध शहरों में
1. लंदन, इंग्लैंड
2. पेरिस, फ्रांस
3. रोम, इटली
4. प्राग, चेक गणराज्य
5. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
6. बार्सिलोना, स्पेन
7. मिलान, इटली
8. वियना, ऑस्ट्रिया
9. वेनिस, इटली
10. मैड्रिड, स्पेन शामिल है।

तो दोस्तों ये था एशिया और यूरोप के बिच का comparison. आपको कोनसा महाद्वीप सबसे अच्छा लगता है? कमेंट बॉक्स मैं जरूर बताइये।

Dear Readers, My name is Aditi Agarwal. I am very much passionate about reading and Writing. On Placify.in the website, you will find all kinds of comparison articles such as country, city, airport comparison, railway comparison, etc. I am just trying to share my knowledge with all of you. If you any questions then you can email me on [email protected]

Leave a Comment